
- Hindi News
- Sports
- Cricket
- SA20:Pretoria Capitals Vs Paarl Royals Paarl Royals In Playoffs Courtesy Dominant Spin Unit, Consistent Home Show
5 दिन पहले
- कॉपी लिंक

जो रूट ने 56 गेंदों का सामना कर 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्का जड़ा।
पार्ल रॉयल्स SA20 के तीसरे सीजन के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। शनिवार को बोलैंड पार्क में खेले गए 20वें मैच में पार्ल रॉयल्स ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 11 रन से हराया। जीत के हीरो इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट रहे। उन्होंने 78 रनों की पारी खेलने के साथ ही 2 विकेट लिए।
पार्ल रॉयल्स इस जीत के साथ पॉइट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। उसके 24 पॉइंट्स हो गए हैं। टॉस जीतकर प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्ल रॉयल्स ने 4 विकेट खोकर 140 रन बनाए। वहीं 141 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना सकी।

पार्ल रॉयल्स इस जीत के साथ पॉइट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। उसके 24 पॉइंट्स हो गए हैं।
जो रूट ने पार्ल रॉयल्स की पारी को संभाला पार्ल रॉयल्स का पहला विकेट बिना खाता खोले ही तीसरी गेंद पर गिर गया। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने विल जैक्स को कैच देकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद जो रूट एक तरफ पारी को संभाले रखा। उन्होंने 56 गेंदों का सामना कर 78 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्का जड़ा। रूट के अलावा डेविड मिलर ने 18 गेंदों का सामना कर 29 रन बनाए। प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से विल जैक्स, ईथन बॉश, सेनुरन मुथुसामी और काइल सिमंड्स ने 1-1 विकेट लिए।
विल जैक्स रहे प्रिटोरिया कैपिटल्स के टॉप स्कोरर विल जैक्स प्रिटोरिया कैपिटल्स के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 53 गेंदों का सामना कर 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौका और 2 छक्का जड़ा। इनके अलावा काइल वेरिन ने 33 गेंदों का सामना कर 30 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौका जड़ा। पार्ल रॉयल्स के लिए रूट, मुजबी उर रहमान और ब्योर्न फोर्टुइन ने 2-2 विकेट लिए। जबकि डुनिथ वेल्लालेज ने एक विकेट लिया।
——————————————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
तिलक की फिफ्टी से भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला:इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 2 विकेट से हराया; ब्रायडन कार्स को 3 विकेट

तिलक वर्मा के 72 रन की मदद से भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से रोमांचक मुकाबला हरा दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को दूसरा टी-20 खेला गया। भारत ने बॉलिंग चुनी। इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। भारत ने 146 रन पर 8 विकेट गंवा दिए। यहां से तिलक वर्मा ने रवि बिश्नोई के साथ 19 रन की पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिला दी। पूरी खबर पढ़ें…