National Games 2025 Opening Ceremony LIVE Updates; PM Narendra Modi Pushkar Dhami | Dehradun Stadium | नेशनल गेम्स की शुरुआत, 2025 स्कूली बच्चों ने शंख बजाया: मोदी बोले- खिलाड़ी मुझे PM यानी प्रधानमंत्री नहीं परम मित्र मानते हैं

  • Hindi News
  • Sports
  • National Games 2025 Opening Ceremony LIVE Updates; PM Narendra Modi Pushkar Dhami | Dehradun Stadium

देहरादून2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में 38वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया। इस मौके पर 2 हजार 25 स्कूली स्टूडेंट्स ने शंखनाद किया। PM मोदी ने सेरेमनी में कहा- ‘हमने खेलों के विकास को प्राथमिकता दी है। खेल बजट तीन गुना बढ़ाया है। देश के खिलाड़ी मुझे PM यानी प्रधानमंत्री नहीं, परम मित्र बुलाते हैं।’

बाबा केदार की पूजा के साथ नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। इन गेम्स में देश के कोने-कोने से आए युवा अपना हुनर दिखाएंगे। यहां मुझे एक भारत, श्रेष्ठ भारत की तस्वीर दिख रही है। इस बार के नेशनल गेम्स एकता के ग्रीन गेम्स भी हैं। इनमें एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का उपयोग हो रहा है।

यहां भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मशाल लेकर आए। सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने परेड ऑफ स्टेट्स में हिस्सा लिया। सेरेमनी में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), सीएम पुष्कर सिंह धामी और IOA की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा मौजूद रहे। प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने 25 हजार दर्शकों के बीच परफॉर्म किया।

PM नरेंद्र मोदी ने CM धामी के साथ गाड़ी में बैठकर मैदान के चारो ओर चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया।

PM नरेंद्र मोदी ने CM धामी के साथ गाड़ी में बैठकर मैदान के चारो ओर चक्कर लगाया और दर्शकों का अभिवादन किया।

PM मोदी की मुख्य बातें…

  • देवभूमि आज और दिव्य हो उठी है। बाबा केदार की पूजा के साथ नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं। ये उत्तराखंड का 25वां वर्ष है। इन गेम्स में देश के कोने-कोने से आए युवा अपना हुनर दिखाएंगे।
  • यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की तस्वीर दिख रही है। इस बार के नेशनल गेम्स एकता के ग्रीन गेम्स भी हैं। इनमें एनवायरमेंट फ्रेंडली चीजों का उपयोग हो रहा है।
  • देश के कोने-कोने से आए युवा अपना समर्थ दिखाएंगे। नेशनल गेम्स में इस बार कई पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इसे ग्रीन गेम भी कहा गया है। मैं सभी खिलाड़ियों को अच्छे परफॉरमेंस के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
  • आज साल भर में कई सारे टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। खेल इंडिया यूथ गेम्स से कई युवाओं को आगे जाने का मौका मिला। अब कुछ दिन पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया।
  • अभी कुछ दिन पहले हमारी खो-खो टीम ने वर्ल्ड कप जीता है। चेस में गुकेश सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। भारत 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहा है।
ओपनिंग सेरेमनी के दौरान PM नरेंद्र मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धोनी।

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान PM नरेंद्र मोदी, सीएम पुष्कर सिंह धोनी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलकियां

कार्यक्रम के अपडेट्स सिलसिलेवार पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

03:10 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई

03:08 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

संस्कृतिक प्रस्तुतियों के फोटो

ओपनिंग सेरेमनी का आगाज मंत्रोउच्चार के साथ हुआ।

ओपनिंग सेरेमनी का आगाज मंत्रोउच्चार के साथ हुआ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भगवान शिव की आराधना की गई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भगवान शिव की आराधना की गई।

02:19 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया

01:52 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

परेड ऑफ स्टेट्स शुरू हुई

ओपनिंग सेरेमनी में कल्चरल एक्टीविटी और सीएम के भाषण के बाद परेड ऑफ स्टेट्स हो रही है। सभी राज्यों से आए खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

01:43 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

CM धामी बोले- ग्रीन एनर्जी थीम पर नेशनल गेम्स का आयोजन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम नेशनल गेम्स का आयोजन ग्रीन एनर्जी थीम पर कर रहे हैं। इसमें अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में पूरा भाषण…

01:24 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

ओपनिंग सेरेमनी में PM मोदी

01:19 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

वीडियो में देखिए कल्चरल एक्टीविटी

01:01 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

शंखनाद के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू

ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। यहां 2,025 स्कूली स्टूडेंट ने शंखनाद पर लाइव प्रस्तुति दी।

12:47 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी मंच पर पहुंचे, CM धामी ने स्वागत किया

12:36 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

PM ने गाड़ी में बैठकर दर्शकों का अभिवादन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाड़ी में बैठकर मैदान के चारो ओर घूमकर फैंस का अभिवादन दिया। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूदा रहे।

12:18 PM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

फोटो देखिए

नेशनल गेम्स के शुभांकर 'मौली' के साथ उत्तराखंड की खेल मंत्री और गवर्नर।

नेशनल गेम्स के शुभांकर ‘मौली’ के साथ उत्तराखंड की खेल मंत्री और गवर्नर।

उत्तराखंड की खेल मंत्री ने IOA प्रेसिडेंट पीटी ऊषा को इनवाइट किया।

उत्तराखंड की खेल मंत्री ने IOA प्रेसिडेंट पीटी ऊषा को इनवाइट किया।

11:59 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

नेशनल गेम्स के लिए खेल गांव भी तैयार है

11:58 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद, वीडियो देखिए

11:54 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

पहली बार एक ही प्रदेश में होंगे सभी इवेंट

उतराखंड नेशनल गेम्स के सभी इवेंट को अपने ही राज्य में आयोजित करने वाला पहला स्टेट होगा। अब तक हुए सभी नेशनल गेम्स में शॉटगन, शूटिंग और साइ‌किलिंग इवेंट के लिए किसी भी राज्य को दिल्ली का रुख करना पड़ता है। राष्ट्रीय खेल के सभी इवेंट उत्तराखंड में ही होंगे।

11:53 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के 8 वेन्यू पर होंगे मुकाबले

11:53 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

28 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश कर रहे प्रतिभागी

उत्तराखंड में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में 28 प्रदेश, कुछ केंद्र शासित प्रदेश और सर्विसेस की 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आंध्र प्रदेश करीब 19 और अंडमान 5 खेलों में हिस्सा ले रहा है। इसके अलावा असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्धाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पांडुचेरी, पंजाब, राजस्थान आदि प्रदेश प्रतिभाग कर रहे हैं।

11:52 AM28 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

आगे नेशनल गेम्स का पूरा शेड्यूल देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link

Related Posts

Ranji Trophy 2024-25: Harsh Dubey shines as Vidarbha fights back to beat Hyderabad by 58 runs

It was a script that has been all too familiar for Vidarbha this season. For the third time in seven matches, the side fought back after conceding a first-innings lead…

Monty Desai quits as Nepal head coach

MUMBAI: Monty Desai has quit as the Nepal cricket team‘s head coach. In an emotional note on Facebook on Sunday, Desai wrote: “Dear Nepal, This is NOT a goodbye, but…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *