
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 100 शतक लगाए हैं।
BCCI सचिन तेंदुलकर को लाइफ टाइम अवॉर्ड देने जा रहा है। तेंदुलकर को यह अवॉर्ड शनिवार, 1 फरवरी को BCCI के हेड ऑफिस में एनुअल सेरेमनी ‘नमन’ में दिया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने PTI से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- हां, उन्हें (सचिन तेंदुलकर) सीके नाइडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा।
51 साल के तेंदुलकर यह अवॉर्ड हासिल करने वाले 31वें क्रिकेटर होंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर के लिए BCCI पॉली उमरीगर अवॉर्ड देगा, जबकि स्मृति मंधाना को विमेंस कैटेगरी में यह अवॉर्ड मिलेगा।
तेंदुलकर वनडे और टेस्ट के टॉप स्कोरर तेंदुलकर ने भारत के लिए 664 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए हैं, जबकि 463 वनडे में उनके नाम 18,426 रन हैं। सचिन ने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को यह अवॉर्ड दिया गया था।

————————————————-
क्रिकेट अवॉर्ड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
जसप्रीत बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने

3 दिन पहले ICC ने जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना गया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड, इंग्लैंड के जो रूट और हैरी ब्रूक को अवॉर्ड की रेस में पीछे छोड़ा। ये सम्मान पाने वाले बुमराह पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं। पढ़ें पूरी खबर
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
तेंदुलकर को अवॉर्ड क्यों?
अपने युग के महानतम बल्लेबाज कहे जाने वाले तेंदुलकर को हर परिस्थिति में आसानी से रन बनाने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया और अगले 20 साल में उन्होंने दुनिया भर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाए। उनके नाम टेस्ट और वनडे को मिलाकर 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। तेंदुलकर भारत की 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के एक प्रमुख सदस्य थे। यह उनका रिकॉर्ड छठा और आखिरी वर्ल्ड कप था।

1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन सचिन के नाम


1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बुमराह 2024 के बेस्ट प्लेयर
बुमराह को BCCI ने से पहले ICC ने टेस्ट और ओवरऑल साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना था। उन्होंने पिछले साल भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड तथा बांग्लादेश के खिलाफ भारत की डोमेस्टिक सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैच में 32 विकेट चटकाए।

2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंधाना ने पिछले साल 747 रन बनाए
विमेंस क्रिकेट में साल की सर्वश्रेष्ठ महिला ODI क्रिकेटर का अवॉर्ड मंधाना को मिला। उन्होंने साल 2024 में 747 रन बनाए। मंधाना ने पिछले साल चार एकदिवसीय शतक बनाए जो महिलाओं के फॉर्मेट में एक साल में सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल 95 चौके और 6 छक्के लगाए। मंधाना ने 2024 में वनडे में 57.86 की औसत और 95.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछली बार शास्त्री-इंजीनियर को यह अवॉर्ड मिला था
1983 में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। फारूख ने भारत के लिए 46 टेस्ट और पांच वनडे खेले।

रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को 2023 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था।
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
31 साल पहले शुरू हुआ था यह अवॉर्ड
BCCI ने भारत के पहले कप्तान कर्नल सीके नायडू के सम्मान में 1994 में इस अवॉर्ड को शुरू किया था। नायडू का 1916 से 1963 के बीच 47 साल लंबा प्रथम श्रेणी करियर रहा है। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। नायडू ने एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में भी खेल की सेवा की थी।