4 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार:श्रीजेश को पद्म भूषण, अश्विन समेत 4 को पद्मश्री; अश्विन ने दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था


केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। पद्मश्री पुरस्कार 113 लोगों को दिया जा रहा है, जिनमें 4 खिलाड़ी हैं। हाल ही में रिटायर हुए क्रिकेटर आर अश्विन को पद्म श्री दिया गया है। अश्विन के अलावा पैरालंपियन तीरंदाज हरविंदर सिंह, भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान इनिवलाप्पिल मणि विजयन और पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह का नाम शामिल है। श्रीजेश ने भारत के लिए 336 मैच खेले
पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है। पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उसके बाद श्रीजेश ने हॉकी से संन्यास ले लिया था। कई कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप खेल चुके श्रीजेश ने भारत के लिए 336 मैच खेले हैं और पेरिस ओलिंपिक उनका चौथा ओलिंपिक रहा। इससे पहले, श्रीजेश ने 2021 में खेले गए टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में शानदार गोलकीपिंग से भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने तब इस खेल में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था। श्रीजेश ने 2012 ओलिंपिक में डेब्यू किया था। अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर 2024 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 287 मैच खेले और 765 विकेट लिए। अश्विन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं। हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड जीता
पैरालंपियन तीरंदाज हरविंदर सिंह को पद्मश्री के लिए चुना गया है। पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने पुरुष रिकर्व के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक है और साथ ही उनका दूसरा पैरालंपिक पदक भी है। विजयन को 2003 में अर्जुन पुरस्कार मिला
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान इनिवलाप्पिल मणि विजयन को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विजयन ने भारत के लिए बतौर स्ट्राइकर खेला। विजयन को तीन बार (1993, 1997 और 1999 ) साल का बेस्ट भारतीय खिलाड़ी चुना गया था। उन्हें 2003 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। प्रवीण कुमार के कोच हैं सत्यपाल सिंह
पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जाअगा। सत्यपाल इस साल खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के कोच हैं। 3 श्रेणियों में दिया जाता है पद्म पुरस्कार
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण में प्रदान किए जाते हैं। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस, इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए दिए जाते हैं। —————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… तिलक बोले- बिश्नोई की बैटिंग ने काम आसान किया:गौतम सर ने भरोसा करना सिखाया भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में 72 रन की मैच विनिंग पारी खेली। तिलक ने मैच के बाद कहा, ब्रेक के दौरान गौतम (कोच गंभीर) सर ने कहा था कि तुम में किसी भी सिचुएशन में टीम को जीत दिलाने की काबिलियत है। मैंने खुद पर भरोसा किया और मैच बचा लिया। वहीं इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, तिलक ने मैच को हमसे दूर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

  • Related Posts

    Ranji Trophy 2024-25: Harsh Dubey shines as Vidarbha fights back to beat Hyderabad by 58 runs

    It was a script that has been all too familiar for Vidarbha this season. For the third time in seven matches, the side fought back after conceding a first-innings lead…

    Monty Desai quits as Nepal head coach

    MUMBAI: Monty Desai has quit as the Nepal cricket team‘s head coach. In an emotional note on Facebook on Sunday, Desai wrote: “Dear Nepal, This is NOT a goodbye, but…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *